इटावा। बैंक अधिकारी बताकर एटीएम का कोड पूछकर खाता से रकम निकालने के मामले निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। इसके चलते एक युवक से एटीएम का नया रजिस्ट्रेशन होने की कहकर एटीएम कोड पूछकर उसके खाता से 35 हजार 500 रुपये पार कर लिए।
एसएसपी एके त्रिपाठी के समक्ष कोतवाली सदर के अंतर्गत मोहल्ला कटरा फतेह महमूद खां के सचिन कुमार ने इस आशय की व्यथा व्यक्त करते हुए बताया कि मोबाइल फोन नंबर 6289277652 से कॉल आई। कहा गया कि कैनरा बैंक से बोल रहा हूं। एटीएम का नया रजिस्ट्रेशन होगा। पुराने एटीएम कार्ड के पीछे लिखे तीन अंक बताइए।
इसके बाद छह ओटीपी आएंगे। उनको बताना तभी रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। पुराना कार्ड बैंक शाखा में जमा कराकर नया चिप वाला एटीएम कार्ड ले आना। खाता से नए कार्ड की कोई फीस नहीं कटेगी। बैंक जाने पर पासबुक की इंट्री कराई तो रकम पार पाई। बैंक मैनेजर ने इस संबंध में कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया।