जसवंतनगर। कस्बे के मोहल्ला रेलमंडी से शनिवार रात एक खाद की दुकान से तमंचे के बल पर एक दुकानदार से लूटे गए रुपये सहित दो बदमाशों को पुलिस ने लूटी गई रकम व तमंचे के साथ रविवार को गिरफ्तार कर लिया। रेलमंडी निवासी केसव सिंह तोमर की रेलवे फाटक के पास तोमर खाद भंडार के नाम से दुकान है। 27 जनवरी को साम लगभग 7:30 बजे दो बदमाश जो हाथ में तमंचा लिए दुकान पर आए और उनके पास रखे साढे़ तीन हजार रुपये लूट ले गए थे। इस घटना की खबर पुलिस को मिली तो फोर्स घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन दोनों बदमाश मौके से भाग चुके थे। रविवार दोपहर चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र को खबर मिली कि कचौरा तिराहे पर दो बदमाश खडे़ हैं। जिन्होंने खाद की दुकान से लूट की थी। एसओ अपने हमराही अजय कुमार के साथ कचौरा तिराहे पहुंचे तो दोनों बदमाशों ने वहां से भागने की कोशिश की। पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में लुटेरों ने अपने नाम मोनू उर्फ शिवम पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी जगौरा तथा सुभम पुत्र ऋषिकांत निवासी मेरठ बताया। लुटेरों के पास से देशी तमंचे तथा लूटे हुए 3500 रुपये भी बरामद हुए हैं। ब्यूरो
- रुपये व तमंचे के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार
मेरठ के ध्यानार्थ