फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल चोर गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार

Mon, 25 Jul 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पकडे़ गए तेल चोर गैंग के बारे में जानकारी देते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले की सीमा से गुजरने वाली हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड की पाइप लाइन से क्लंप और वाल्व लगाकर डीजल और पेट्रोल चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। क्राइम ब्रांच और चौबिया थाना पुलिस ने गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके छह सदस्य भाग गए। उनके पास से एक वैन, लोडर, एक डीबीबीएल बंदूक, जेनरेटर, तीन मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में एसएसपी एन कोलांचि ने बताया कि 16 जुलाई को तेल चोर गैंग के सदस्यों ने चौबिया थाना क्षेत्र के गांव राहिन के पास पाइप लाइन में वाल्व लगाकर तेल चोरी किया था। इसके अलावा भरथना थानाक्षेत्र के गांव गंसरा के पास तेल चोरी करने का प्रयास किया था। क्राइम ब्रांच के साथ चौबिया थाना पुलिस को गिरोह को पकड़ने के लिए लगाया गया था। क्राइम ब्रांच के प्रभारी अजहर टीम के साथ चोरों को पकड़ने में लगे थे। 24 जुलाई की शाम क्राइम ब्रांच प्रभारी को मुखबिर ने सूचना दी कि चोर गैंग के सदस्य पाइप लाइन से तेल चोरी करने की फिराक में हैं।

इस पर उन्होंने एसओ चौबिया विनोद यादव के साथ छापा मारकर गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके छह साथी भाग गए। एसएसपी ने बताया कि पकडे़ गए लोगों के पास से दो फ ावड़े, एक तसला, प्लास्टिक की कीप और 70 मीटर प्लास्टिक का पाइप भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पकड़े गए चोरों ने अपने नाम बलराम पुत्र राम सिंह निवासी जाफरपुरा थाना ऊसराहार, उमेश कुमार पुत्र बाबू सिंह निवासी नारायणपुर थाना ऊसराहार, नीरज उर्फ कल्लू पुत्र कमलेश कुमार निवासी नगला चित्ती थाना ऊसराहार, सुधीर उर्फ प्रेमी पुत्र बुद्धुू सिंह निवासी हाजीपुर थाना कुर्रा मैनपुरी, नीरज उर्फ बंटू पुत्र डिप्टी सिंह निवासी जयसिंहपुर कुर्रा मैनपुरी, रविंद सिंह पुत्र अजब सिंह, राजवीर पुत्र भूरे सिंह, कुंतेश कुमार पुत्र बीरबल सिंह निवासी मथुरियाहार थाना किशनी जिला मैनपुरी बताए। उन्होंने भागे साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। हालांकि पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया।

पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार यह पाइप लाइन रिवाड़ी कानपुर के लिए गई है। राहिन के पास पाइप लाइन में लगे वाल्व को काटकर चोरों ने चार टैंकर पेट्रोल चोरी किया था। इस मामले की रिपोर्ट भी चौबिया थाने में दर्ज कराई गई थी। प्रेसवार्ता में एएसपी राम किशन यादव, सीओ सैंफई विनय चौहान और पीआरओ राधा मोहन द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें