फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे पर डीजे बजाने से रोका तो पथराव व झोपडी में आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सरसई हेलू शुक्रवार को होली के त्योहार पर घर सामान डीजे बजाने से रोकने पर करीब एक दर्जन लोगों ने उसके घर पर पथराव कर दिया। घटना में परिवार के आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



बाद में पथराव करने वालों ने घर के बाहर रखी झोपड़ी में भी आग लगी दी। इससे झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। बाद में पथराव करने वाले भाग निकले। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।


गांव सरसई हेलू निवासी छबीले राम शंखवार की सितंबर माह में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शुक्रवार को उनके घर पर त्योहार उठाने के नाते रिश्तेदार आए हुए थे। परिवार के लोग रिश्तेदारों के साथ दरवाजे पर बैठे थे। तभी गांव के एक दर्जन से अधिक लोग शराब के नशे में उनके दरवाजे पर डीजे बजाने लगे।
विज्ञापन


इस पर छबीले राम की पत्नी सोहनी ने उनसे घर के सामने डीजे बजाने से मना किया तो हुड़दंग करने वाले गालीगलौज करते हुए चले गए। कुछ देर बाद करीब दो दर्जन लोग वहां पहुंचे और गालीगलौज करते हुए पथराव शुरू कर दिया।

इससे राम लखन पुत्र धनी राम कमलेश पुत्र धनी राम , विकास पुत्र बृजेश कुमार सरिता पुत्री राम लखन, आरती पुत्री बृजेश कुमार , कृष्णा पुत्र छबीले राम , मौनी पुत्री विजयपाल अमूल पुत्र कमलेश घायल हो गए। बाद में पथराव करने वालो ने राम लखन के घर में रखी झोपड़ी में आग भी लगा दी। वहां रखा सामान जलकर राख हो गया।

राम लखन प परिवार के लोगों ने बताया कि घर में रखे 32 हजार रुपया पांच क्विंटल गेहूं, कुंडल पायल के अलावा कपड़े भी आग की भेंट चढ़ गए। आरोप है कि हमलावरों ने फायर भी किया। लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने कमलेश, विकास व कृष्णा को भर्ती कर लिया और अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

एसओ चौबिया सतीश यादव ने बताया कि छानबीन में यह बात सामने आई कि डीजे को लेकर विवाद नही हुआ बल्कि प्लाट को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इस पर मारपीट हुई। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें