इटावा। लोहिया नगर में शराब के लिए पैसे न देने पर पति ने पत्नी को डंडे से पीट दिया। पुलिस ने पत्नी के प्रार्थना पत्र पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
बकेवर कस्बे के लोहिया नगर की रहने वाली प्रीती पत्नी जयवीर सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह बुधवार की देर शाम घर में खाना बना रही थी। तभी उसका पति उसके पास आया और उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। जब उसने इनकार किया तो डंडे से उसकी पिटाई कर दी।