इटावा। भरथना थाना पुलिस ने तीन लोगों को अवैध शराब व दो छुरियों के साथ गिरफ्तार किया है।
एसआई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि नगर के मुहल्ला बृजराज नगर स्थित रणवीर नीलम महाविद्यालय के निकट छापा मारकर शाहिद पुत्र मुस्ताक खां निवासी बृजराजनगर को देशी शराब के 45 पौआ, लल्लू उर्फ अनुज भदौरिया पुत्र विनोद भदौरिया निवासी कक्का वाली गली बृजराज नगर व महेश दिवाकर पुत्र राधेश्याम दिवाकर निवासी महावीर नगर को एक एक छुरी समेत पकड़ा है। तीनों को जेल भेज दिया गया।