महेवा। अहेरीपुर के गांव में शनिवार देर शाम को आटा चक्की के पट्टे में फंसकर पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई।
अहेरीपुर गांव में राजेश कुशवाहा मजदूरी करता था। उसका पांच वर्षीय बेटा राहुल शनिवार देर शाम को घर के बाहर खेल रहा था। गांव के लोगों ने बताया कि राहुल खेलते खेलते लोटन सिंह की चक्की में चला गया। जहां पर चक्की के पट्टे में फंसकर उसकी की मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक घरवालों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी थी।