इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कोकपुरा में आपसी विवाद के बाद पति ने पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अंजली राठौर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसका पति अभिषेक राठौर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके चलते उसने उसके साथ मारपीट की। अंजली की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा भरथना क्षेत्र के गांव रौरा में आपसी विवाद के चलते तीन लोगों ने दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। गांव निवासी सर्वेश पुत्र श्री राम का अपने ही गांव के लाल पुत्र सुरेश गुप्ता से विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते लाल ने तीन साथियों के साथ मिलकर सर्वेश के साथ मारपीट कर दी। उसका भाई बचाने के लिए आया तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। सर्वेश की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।