अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
भरथना में बैंक से लौट रहे रिटायर्ड शिक्षक का 18 हजार रुपये से भरा थैला उचक्का लेकर फुर्र हो गया। शिक्षक सब्जी मंडी में दुकान पर पानी पीने लगा तभी घटना हुई। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बले निवासी रिटायर्ड शिक्षक बालेश्वर दयाल ने बताया कि वह 56 हजार रुपये भरथना सरोजनी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में जमा करने लिए आए थे। पेन कार्ड नंबर न होने के कारण बैंक कैशियर ने मात्र 38 हजार रुपये ही उसके खाते में जमा किए।
शेष 18 हजार रुपये बैंक और पासबुक बैग में रखकर लौट रहे थे। वह सब्जी मंडी स्थित एक समोसे की दुकान पर रुककर पानी पीने लगे तभी किसी ने उनका बैग चुरा लिया। एसआई अनोखेपुरी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- 56 हजार रुपये भरथना सरोजनी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में जमा करने लिए आए थे