फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी डंडों से मारपीट करने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भीखनपुर गांव मेें एक व्यक्ति को लाठी डंडों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने पर चार लोगों के खिलाफ का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी सोबरन पुत्र बृजराम सिंह ने मामला दर्ज कराया कि गत 14 फरवरी की सुबह 11 बजे उसे गांव के ही अजय पुत्र महावीर सिंह जाटव ने यह कहकर बुलाया कि तुम्हें ट्रक से बालू उतारनी है। जिस पर वह पूठन सकरौली पहुंचा तो अजय के तीन अन्य साथी अरविंद कुमार पुत्र महावीर सिंह, तथा दलवीर सिंह पुत्र धनीराम व एक अन्य वहां पहले से मौजूद मिले। उक्त चारों लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। जिससे उससे शरीर तथा गर्दन पर चोटें आई हैं। सोबरन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें