अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
अलग अलग स्थानों से चोर सिपाही सहित चार लोगों की बाइकें चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अवधेश कुमार बाइक से किसी काम से विजय नगर स्थित सब्जी मंडी गया था। उसने अपनी बाइक ट्रांसफार्मर के पास खड़ी कर दी। सब्जी लेने लगा। मौका पाकर चोर उसकी बाइक चुरा ले गए। उसने बाइक को तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की ली है। उधर, मोहल्ला अशोक नगर निवासी रंजीत सिंह बाइक से विजय नगर गए थे । उन्होंने अपनी बाइक को विजय नगर चौराहे के पास खड़ी कर दी और किसी से मिलने के लिए चले गए। लौटकर आए तो बाइक गायब थी। उधर, बकेवर थाना क्षेत्र के करौधी गांव निवासी उमेश कुमार शर्मा बाइक से किसी काम से कचहरी गए थे। उन्होंने बाइक डीएम कार्यालय के बाहर खड़ी कर दी और चले गए। काम निपटाकर वापस आए तो बाइक गायब थी। उधर, बहादुरपुर घार थाना लवेदी निवासी राजीव कुमार सिंह बाइक से किसी काम से राम नारायण कॉलेज गए थे। बाइक स्कूूल के बाहर खड़ी कर दी और अंदर चले गए। तभी मौका पाकर चोर उसकी बाइक चुरा ले गए।
- सिपाही सहित चार लोगों की बाइकें चोरी
- अलग-अलग स्थानों पर हुई वारदात