फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। नौ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पहली घटना चौबिया थाना क्षेत्र के गांव लोहिया कलां के पास हुई थी। जहां कार की चपेट में आने से बाइक सवार राम नरेश (40) निवासी नगला हरचंदी, भरथना व उसका भाई नरेंद्र सिंह घायल हो गया था। उपचार के दौरान राम नरेश की मौत हो गई।

दूसरी घटना फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंडी गेट के पास हुई जहां तेजी से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दीपेश व गुरुदीप निवासी रिटौली थाना बसरेहर घायल हो गए। तीसरी घटना बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर हुई जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार साजिद व वसीम निवासी कटरा पुर्दल खां घायल हो गए।
विज्ञापन


भरथना थाना क्षेत्र बकेवर रोड पर गांव कुंअरा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अमित निवासी अमीनबाद थाना इकदिल घायल हो गया। इकदिल के पक्का बाग के पास बाइकों की भिंड़त में बाइक सवार शाद घायल हो गया। लवेदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला जवाहर के पास बाइक भिड़ंत में मोहित निवासी नगला जवाहर घायल हो गया।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गंगा विहार कालोनी के पास बाइकों की भिंड़त में पुरुषोत्तम निवासी केलोखर, थाना वैदपुरा घायल हो गया। इसके अलावा कटरा पुर्दल खां में घर के बाहर खेल रहे अलफैज को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें