इटावा। वारंटी को गिरफ्तार करने आई राजस्थान पुलिस खाली हाथ लौटी। सोमवार को राजस्थान के जनपद उदयपुर के थाना सबीना के विजय सिंह व मुकेश कुमार ने स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के ग्राम विरौंधी में वारंटी जयप्रकाश उर्फ राजू पुत्र नाथूलाल के आवास पर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। वारंटी के न मिलने पर राजस्थान पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।