फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड पर आए हत्याभियुक्त की निशानदेही पर बरामद हुए तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरथना। नगर के चर्चित सोनू जादौन हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचा मंगलवार को थाना पुलिस की छह घंटे की रिमांड पर आए हुए हत्याभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से बरामद हुआ। रिमांड का समय पूरा होने से पहले पुलिस ने आरोपी का डॉक्टरी परीक्षण करा उसे जेल भेज दिया।


नगर के मुहल्ला बृजराज नगर निवासी सोनू जादौन की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने ही देवर व उसके दोस्तों के साथ बाहर खाना खिलाने के बहाने मोतीगंज के मोहल्ला कल्यान नगर से उस समय ले जाकर की थी जब वह अपनी ससुराल में आया हुआ था। सोनू जादौन की गोली मारकर हत्या कर उसके शव को कानपुर गंगा बैराज में फेंक दिया गया था। इस मामले में थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी व भाई सहित दो साथियों को पकड़कर पहले ही जेल भेज दिया था। लेकिन हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचा आरोपी आकाश तिवारी उर्फ गोलू पुत्र राजू तिवारी निवासी मोतीगंज भरथना के पास था। पुलिस के दबाव के चलते 18 जनवरी को उसने न्यायालय में समर्पण कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि हत्यारोपी आकाश तिवारी उर्फ गोलू को थाना पुलिस द्वारा पुलिस रिमांड पर भरथना थाने लाया गया था, जहां पर पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त की निशानदेही पर उसके ही घर से हत्या में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर व दो कारतूस को बरामद कर पुलिस रिमांड समाप्त होने से पहले उसे जेल में दाखिल कर दिया। प्रभारी ने बताया कि सोनू हत्याकांड में चार आरोपियों को पहले ही जेल भेजा दिया गया था। उल्लेखनीय है कि भरथना पुलिस सोनू जादौन के शव को अभी तक बरामद नहीं कर सकी है।

- सोनू हत्याकांड में रिमांड पर आया आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें