इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम नगला ताल पालीखुर्द में एक महिला को पड़ोसियों ने पीटा। नगला ताल पालीखुर्द निवासिनी मोहिनी देवी पत्नी मनोज कुमार ने मंगलवार को थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि दोपहर के समय वह घर पर थी।
गांव के ही पड़ोसी तीन युवकों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी।