फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने मकान के ताले तोडकर चोरों ने छह लाख का माल पार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के देसरमऊ रोड पर स्थित विवेक बिहार कॉलोनी में सोमवार रात को चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने मकान के मुख्य गेट के ताले तोड़ कर प्रवेश कर गए। कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे जेवर-नगदी सहित करीब छह लाख का सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई। जब लोगों ने मकान के ताले टूटे देखे। लोगों ने इसकी सूचना मकान मालिक को सूचना दी । मकान मालिक मौके पर पहुचें और पुलिस को सचूना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है।
विवेक बिहार कॉलोनी में अनिल कुमार शर्मा का मकान है। नौ नवंबर को उनके पिता विशेश्वर दयाल की हालत खराब हो गई। सूचना आने के बाद वह परिवार के साथ पैतृक गांव चिलौंगा जिला भिंड चले गए। वह अपने मकान में ताला डाल गए थे। बाद में उनके पिता की मौत हो गई। उन्हें परिवार के साथ वहीं पर रुकना पड़ा। मकान को सूना पाकर चोरों ने सोमवार रात को उसे अपना निशाना बनाया। चोरों ने मकान की तीनों मंजिलों पर जाकर कमरों के तालों को तोड़ दिया। उसमें रखा सामान चुरा ले गए। चोरों ने दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया और उसमें रखे जेवर-नगदी व अन्य सामान चुरा ले गए। पड़ोस में रहने वाले लोगों को चोरों की भनक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी लोगों को मंगलवार सुबह हुई जब लोगों ने मकान का मुख्य गेट खुला देखा। लोगों ने समझा कि परिवार का कोई व्यक्ति आ गया। लोगों ने देखा तो वहां कोई दिखाई नहीं दिया। इस पर लोगों ने इसकी जानकारी फोन से अनिल शर्मा को दी। सूचना मिलने के बाद अनिल मौके पर पहुंचे और। पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। बाद में पुलिस ने फोरेंसिक टीम के अलावा डॉग स्क्वायड को बुलाया। फोरेसिंक टीन ने सबूत एकत्रित किए। वहीं डाग स्क्वायड घर से थोड़ी दूरी पर जाकर रुक गया। इससे लोगों का अनुमान है कि चोर उसी गली से आए थे और उधर से ही निकल गए। अनिल शर्मा ने बताया कि चोर उसके घर से एक लाख 75 हजार रुपये नगद, एक सोने का हार, दो चेन, झुमकी, दो जोड़ी कुुंडल, दो जोड़ी टॉप्स, 25 चांदी के सिक्के, दो जोड़ी पायल के अलावा अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

इनसेट-
पहले भी हुई चोरियों का नहीं हुआ खुलासा
शहर में चोरी की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही। पहले भी चोर कई चोरी की वारदतों को अंजाम दे चुके हैं लेकिन पुलिस अभी तक किसी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। इसके अलावा फोरेंसिक टीम भी चोरों का पता लगाने में मददगार साबित नहीं हुई है।
चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के नुमाइश चौराहे के पास स्थित ठेकेदार रामौतार केे मकान से चार जून को जेवर-नगदी सहित पचास लाख का सामान चुराया था। वह अपने परिवार के साथ अपने गांव में आयोजित भागवत कथा में गए थे। छह माह बीत जाने के बाद पुलिस आज तक चोरों का पता नहीं लगा सकी।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर में 18 जून को चोरों ने प्रेम शंकर व भूपेंद्र सिंह के घर से करीब दस लाख के जेवर नगदी व अन्य सामान चुरा ले गए थे।
इकदिल थाना क्षेत्र के पक्का बाग तिराहे के पास तकिया चौकी से सौ कदम की दूरी पर स्थित रिषी सोनी की ज्वैलरी की दुकान से 24 जुलाई को चोर अलमारी में रखे पांच लाख के जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन

भरथना थाना क्षेत्र के कुशना गांव में 30 जून को चोरों ने सियाराम के घर में पीछे से नकब लगाकर जेवर-नगदी सहित करीब पांच लाख का सामान चुरा ले गए थे। किसी भी मामले का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है।

- बंद मकान से जेवर-नगदी सहित छह लाख का सामान चोरी
- मकान मालिक परिवार के साथ पिता की मौत होने पर गए थे गांव
- सूचना पर पहुची पुलिस ने किया घटना स्थल का निरीक्षण











































































































फोटो नं 10 एवं 11- विवेक बिहार कालोनी में सूने मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान एवं सामान देखती परिवार की महिला
फोटो नंबर 12- गृहस्वामी अनिल शर्मा चोरी की घटना की जानकारी देते हुए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें