फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने देवरानी जिठानी को बका मारकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
सैफई थाना क्षेत्र के नगला पठा गांव में आपसी विवाद के चलते दबंगों ने देवरानी-जेठानी को बका मारकर घायल कर दिया। घायल महिलाएं जब इसकी शिक ायत लेकर थाने गई तो पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद महिलाओं ने एएसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नगला पठा गांव निवासी उम्मेद सिंह की पत्नी रेखा अपनी देवरानी प्रीति के साथ ख्ेात पर काम करने के लिए गई थी। जब दोनों खेत में पड़ी बाजरे की करब को एकत्रित कर अपने खेत के पास पडे़ घूरे के ढेर के पास रखने लगीं तभी गांव के दबंग वहां पर पहुंचे। वहां पर रखी करब को फेंकने लगे। दोनों ने विरोध किया तो दबंगों ने उनके साथ मारपीट की और बका मारकर घायल कर दिया। दोनों के शोर मचाने पर गांव व परिवार के लोग आ गए तो मारपीट करने वाले जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित रेखा व प्रीति परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में वह एएसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव से मिलने पहुंची और पूरा घटना के बारे में बताते हुए प्रार्थना पत्र दिया। एएसपी ने सिविल लाइंस पुलिस को दोनों का मेडिकल कराने के निर्देश दिए। दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। एएसपी ने सैफई पुलिस को दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


- दबंगों ने देवरानी-जेठानी को बका मारकर घायल किया
- सैफई के नगला पठा गांव में हुई वारदात
- पीड़ित महिलाओं ने एएसपी को दिया प्रार्थना पत्र




















































फोटो नं 15- घायल प्रीति व रेखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें