इटावा। नाले की मिट्टी का अवैध खनन कर रहे चालक सहित जेसीबी मशीन को तहसीलदार ने सीज किया। प्रशासन के आने की भनक लगते ही चालक फरार हो गया।
तहसीलदार भरथना गजराज सिंह यादव ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र के मौजा रमायन क्षेत्र के अंतर्गत स्थित नाला की भूमि में जेसीबी द्वारा मिट्टी का अवैध खनन कर ट्रैक्टरों में भरकर ले जाई जा रही थी। सूचना मिलने पर तहसीलदार के नेतृत्व में दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंची राजस्व टीम में शामिल राजस्व निरीक्षक सुरेश सिंह, लेखपाल राजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद ट्रैक्टर चालक भाग गए। मौके से टीम द्वारा जेसीबी मशीन व चालक को थाने लाया गया। दोनों को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया। मिट्टी के अवैध खनन की रिपोर्ट जिलाधिकारी प्रेषित की जा रही है।