फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को बचाने में गड्ढे में गिरी बाइक, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाय को बचाने में गड्ढे में गिरी बाइक, दो की मौत
विज्ञापन

जसवंतनगर(इटावा)। नेशनल हाईवे के खेड़ा धौलुपर गांव के पास रविवार देर शाम गाय को बचाने के चक्कर में बाइक सवार तीन लोग गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सैफई में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान की दो की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है।


दिल्ली के नजफगढ़ थाने के सरकौली में रहने वाले सुमित (30) बाइक से औरैया जा रहे थे। इनके साथ सचिन सचान (10) पुत्र संजय सचान तथा दीपक कुशवाह (16) पुत्र जयकुमार निवासीगण सरकौली नजफ गढ़ दिल्ली बैठे थे। खेड़ाधोलपुर गांव के सामने गाय और सांड़ की लड़ाई होने लगी। गाय को बचाने के चक्कर में बाइक गड्ढे में चली गई। बाइक 12 फुट गहराई में गिरने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सैफई में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सचिन व दीपक की मौत हो गई। सुमित की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि तीनों बाइक से दिल्ली से चले थे। यह औरैया की तरफ जा रहे थे। रविवार को लगभग छह बजे हादसा हुआ। शिनाख्त के बाद घरवालों को सूचना भेजी जा रही है।

दिल्ली से औरैया बाइक से जा रहे थे तीनों लोग, एक की हालत नाजुक, सैफई में चल रहा इलाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें