इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रतन गढ़ चौकी के पास गुरुवार देर रात को ट्रेन की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। वह रेलवे क्रासिंग पार कर रहा था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा। हालांकि अभी तक बालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उपनिरीक्षक चिंतन कौशिक ने बताया कि गुरुवार को इटावा-टूंडला पैसेंजर आ रही थी। गेट संख्या 34सी के पास बालक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी शिनाख्त नहीं हुई है।