इटावा। रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक खेत पर धान की फसल काटने जा रहा था।
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला खुमान काशीराम कॉलोनी निवासी हाकिम सिंह का 28 वर्षीय पुत्र उमेश मजदूरी करने खेत पर धान की फसल काटने जा रहा था।
वह रविवार सुबह करीब 9 बजे ग्राम कैस्त के नगरा रेलवे फाटक समीप रेलवे ट्रैक पार करने लगा उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्राम प्रधान जानकी प्रसाद ने बताया कि युवक बेहद गरीब व उसे सुनाई नहीं देता था।