फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मालिक बन जमीन का बैनामा करने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। फर्जी जमीन की मालिक बन कर जमीन का बैनामा करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।
सैफई थाना क्षेत्र के बघुइया गांव निवासी प्रभा देवी पत्नी राम चंद्र ने जसवंत नगर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि उसकी वैदपुरा थाना क्षेत्र के रजमऊ गांव के पास जमीन है। उसने इस जमीन को साहब सिंह से 29 मार्च 2012 में खरीदा था। उसके बाद से उनकी जमीन पर कब्जा चला आ रहा था। 21 अप्रैल 2017 को इस जमीन का बैनामा अर्चना गुप्ता पत्नी विश्वनाथ गुप्ता निवासी सिविल लाइन को फर्जी तरीके से कर दिया गया। इसका बैनामा किसी दूसरी महिला को खड़ा करके प्रभादेवी को दर्शाकर कराया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। छानबीन के बाद मामला फर्जी पाया गया। छानबीन के बाद सहायक महानिरीक्षक निबंधक ने जांच के बाद इस फर्जी बैनामा को रद्द कर दिया। बैनामा करने वाली महिला की छानबीन करने पर उसके बारे में जानकारी हुई।महिला बघुइया गांव की लक्ष्मी देवी पत्नी रामचरन निकली। बैनामा करने के बाद से महिला फरार चल रही थी। मामले की विवेचना करने वाले उपनिरीक्षक सुशील कुमार योगी को जानकारी मिली के लक्ष्मी देवी कहीं भागने की फिराक में है। वह इस समय इटावा रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है। इस सूचना पर उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक ने बताया कि लक्ष्मी देवी ने फर्जी प्रभा देवी बनकर बैनामा किया था। इस कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।

- फर्जी मालिक बन जमीन का बैनामा करने वाली महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें