इटावा। बढ़पुरा थाना पुलिस ने उदी मोड़ के पास चेकिंग अभियान के दौरान भिंड की ओर से मौरंग लादकर आ रहे दो ओवरलोड ट्रैक्टरों को सीज कर दिया।
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देश में चलाए जा रहे अभियान के तहत उदी चौकी प्रभारी सतीश राठौर अपने हमराह फोर्स के साथ उदी मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने भिंड की ओर से मौरंग लादकर आ रहे दो ओवरलोड ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। ट्रैक्टर चालक पुलिस को रॉयल्टी के कागजात भी नहीं दिखा सके। इस पर चौकी प्रभारी सतीश राठौर ने दोनों ट्रैक्टरों को अवैध खनन व ओवरलोडिंग में सीज कर दिया।