फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख नहीं मिलने पर तोड़ दिया रिश्ता

Sat, 17 Feb 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

बकेवर (इटावा)। थाना क्षेत्र निवासी शिक्षिका व उसके परिजन दहेज में 15 लाख रुपये का इंतजाम नहीं कर पाए तो रिश्ता टूट गया। शिक्षिका ने शादी से इनकार करने वाले युवक व उसके साथी शिक्षक के खिलाफ बकेवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इटावा जिले के लखना कस्बे के मुहाल पुरावली दरवाजा निवासिनी शिक्षका शाइनाबानो इन दिनों मिर्जापुर जिले के जमालपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय गुठौरा में सहायक अध्यापक है। वह चंदौली जिले के चकिया निवासी इमरान खां के मकान में किराये पर रहती है। शिक्षिका के मुताबिक उसके दूर के रिश्तेदार चंदौली निवासी आजाद खां प्राथमिक विद्यालय गणेशपुर में अध्यापक हैं। आजाद खां ने इमरान से उसकी शादी कराने की बात चलाई। परिजन राजी हो गए। इमरान भी परिजनों से  बातचीत करने आया। रिश्ता तय होने के बाद  इमरान व उसके परिजनों ने 31 दिसंबर 2017 को रुकवाई की रस्म पूरी की। तय था कि फरवरी में शादी होगी। इस बीच 14 जनवरी को इमरान व आजाद खां उसके घर आए। इन लोगों ने दहेज में 15 लाख रुपये की मांग की। शिक्षिका के मुताबिक उसके परिजनों इतनी बड़ी रकम का इंतजाम करने में असमर्थता जताई। इस पर उन लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया। इतना ही नहीं उसके स्कूल में जाकर जान से मारने की धमकी दी। इस वजह से वह परेशान है। डर की वजह से वह स्कूल भी नहीं जा पा रही है। थानाध्यक्ष आलोक राय ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। चंदौली और मिर्जापुर पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें