फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आवाज में डीजे बजाने से रोका तो पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव लोहिया दौलत पुर में शुक्रवार रात को तेज आवाज में डीजे बजाने से रोकने पर तीन लोगों ने एक व्यक्ति के घर पर पथराव कर दिया। पथराव में तीन लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



कप्तान सिंह के घर के पास शुक्रवार की रात को गावं के कुछ लोग तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। जब कप्तान सिंह ने डीजे की आवाज कुछ कम कर लेने के लिए कहा तो इसी बात को लेकर उनका अपने पड़ोस में रहने वालों लोगों से विवाद हो गया। नाराज पड़ोसियों ने उनके घर पर पथराव कर दिया।

घटना में कप्तान सिंह उनकी पुत्री पिंकी व पत्नी को मामूली चोटें आई। कप्तान का यह भी आरोप है कि उनका पड़ोस के लोगों से कोर्ट में मामला चल रहा है । मामले में राजीनामा करने का आरोपी दबाव बना रहे है।
विज्ञापन


जब उसने राजीनामा करने से मना किया तो इसी बात को लेकर उक्त लोग उन्हें तरह-तरह से परेशान करते है। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की।

कप्तान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने श्याम सुंदर , गोपाल व रमेश चंद्र के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी वैभव पांडे ने बताया कि गांव में डीजे पर गाना बजाया जा रहा था दूसरे पक्ष ने आवाज धीमी करने के लिए कहा इसी बात को लेकर मारपीेट हुई। कप्तान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें