इटावा। बेखौफ चोरों ने गुरुवार रात को फ्रेंड्स कॉलोनी में अवर अभियंता के घर से तीस हजार रुपये चुरा ले गए। अवर अभियंता परिवार के साथ लखनऊ गए थे। शुक्रवार को पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मनरेगा में अवर अभियंता के पद पर तैनात राहुल वर्मा फ्रेंड्स कालोनी में साईं मंदिर के पास रहते हैं। वे 19 जुलाई को परिवार के साथ लखनऊ चले गए। मकान में ताला डला था। तभी मौका पाकर चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखी अलमारी से नगदी चुरा ली।
शुक्रवार को जब राहुल वापस लौटे तो कमरे का ताला टूटा देखा। उन्हाेंने अलमारी में देखा तो उसमें रखे तीस हजार रुपया गायब थे। जबकि घर में रखा सारा सामान सुरक्षित था। उन्हाेंने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी।