फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्थानों पर लगी आग, गेहूं का अवशेष जला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना कस्बा क्षेत्र के तहत भरथना-ऊसराहार मार्ग किनारे स्थित बस्ती के पीछे बिजली के तार से गिरी चिंगारी से खेत में पड़ी नरही में आग लग गई। मार्ग के दूसरी ओर बने पेट्रोल पंप के समीप होने से हड़कंप मच गया। फायरब्रिगेड कर्मियों ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। बकेवर क्षेत्र में भी पुरावली गांव के दो स्थानों पर नरही में आग लग गई। इसे दमकल ने बुझाया।
विज्ञापन


मुहल्ला कल्पना नगर में सोमवार की दोपहर ढाई बजे करीब राधेश्याम के खेत के समीप से निकले बिजली के तार आपस में टकराने से फाल्ट के साथ गिरी चिंगारी खेत में कटी पड़ी नरही में आग लग गई। देखते ही देखते लगभग 25 बीघा खेत में पड़ी नरही जलकर नष्ट हो गई। आग के फैलने की आशंका से समीप ही स्थित मुन्ने खान निवासी ग्राम सरैया आग देखकर अपने खेतों में पडे गेहूं के गट्ठे परिवार सही सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में जुट गए।

सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड द्वारा जैसे ही आग पर काबू पाने के लिए काम शुरू किया तभी आग दूसरी ओर बने किसान पेट्रोल पंप के समीप खेत में पड़ी नरही में लग गई। पेट्रोल पंप के समीप आग लगते ही दमकल कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए पहले पेट्रोल पंप के समीप लगी आग बुझाने में जुट गए। इसी तरह से बकेवर थाना क्षेत्र के गांव पुरावली में दो स्थानों पर आग लगी। इसमें सर्वेश बाजपेई व मुंशी सिंह के खेेत में हार्वेस्टर से कटे पडे़ गेंहू के अवशेष जल गए। इसके अलावा भानु के चार बीघा दीपेंद्र के चार बीघा मन्नू सविता के ढाई बीघा राजेंद्र के डेढ़ बीघा खेत में पडे़ अवशेष भी जल गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


किशोरी लापता, रिपोर्ट दर्ज
बकेवर । स्थानीय कस्बा के एक मोहल्ले से एक किशोरी लापता हो गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। एक मोहल्ले की रहने वाली एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसकी 17वर्षीय पुत्री गत 23 मार्च की सुबह 5 बजे बिना बताए घर से कही चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें