इटावा। एक युवक के बैंक खाते से किसी ने 75 हजार रुपये पार कर दिए। खाता धारक को इसकी जानकारी उस समय हुई जब उसके मोबाइल पर रुपये निकासी का मैसेज आया।
इकदिल थाना क्षेत्र के गांव मनियामऊ निवासी संदीप कुमार पुत्र विनोद कुमार का बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाता है। गुरुवार सुबह उसके मोबाइल पर किसी ने फोन किया। उसने अपने को शाखा प्रबंध बताया और कहा कि तुम्हारा एटीएम बंद हो गया है। उसने झांसा देकर संदीप से उसके एटीएम का कोड पूछ लिया।
बाद में उसने उसके खाते से 75 हजार तीन सौ रुपये पार कर दिए। संदीप को इसकी जानकारी तब हुई जब उसके मोबाइल पर रुपये निकासी का मैसेज आया।