अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। दो माह पूर्व हरियाणा के गुरुग्राम में हुई लूट की वारदात में इस्तेमाल हुई बाइक को हरियाणा पुलिस ने इटावा स्टेशन से बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक लुटेरों ने गुरुग्राम में एक बीड़ी व सिगरेट के होलसेल दुकान से 20 हजार की नगदी समेत अन्य सामान लूटे थे।
गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाने के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि 30 मई को घटना हुई थी। इसमें पल्सर बाइक नंबर डीएन 10 -एसएफ 4565 का प्रयोग किया गया था। घटना के दौरान असलहा का प्रयोग भी किया गया था। इसमें शामिल तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके गुरुग्राम जेल भेजा जा चुका है।
एएसआई ने बताया कि घटना के में प्रयोग की गई बाइक को इटावा स्टेशन वाहन पार्किंग स्थल से गुरुवार की शाम बरामद कर लिया गया। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया इस टीम में कांस्टेबल हरीश और ईश्वर भी साथ थे। साथ ही अभी बाइक के मालिक का पता नहीं चल सका है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।