अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। कटियाबाजों व बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए रात में निकली बिजली विभाग की टीम ने आधा दर्जन इलाकों में छापेमारी की। 40 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
बिजली चोरी से प्रति माह करोड़ों रुपये का घाटा झेल रहे बिजली विभाग की टीम ने लालपुरा, गाड़ीपुरा व पक्का बाग, विजय नगर, चौगुर्जी समेत आधा इलाकों में अभियान चलाकर छापेमारी की। इसमें 40 लोगों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। उनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इस अभियान में टीम की सुरक्षा के लिए पुलिस की टीम भी शामिल थी।
उपखंड अधिकारी जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि रात को बिजली चोरी की घटनाएं बढ़ जाने से लोड बढ़ जाता है। इससे फाल्ट होने लगते हैं। कटिया उतारने में अवर अभियंता विष्णु कश्यप, दिनेश कुमार, व नवल किशोर भी शामिल है।
कटियाबाजों पर शिकंजा, 40 पर रिपोर्ट
- रात में बिजली विभाग की टीम ने चालाया अभियान