फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लेनदेन को लेकर भिड़े डाक्टर और तीमारदार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जसवंतनगर।
थाना क्षेत्र के सिरसागंज के एक हॉस्पिटल में बिल चुकता किए बगैर भागने पर डॉक्टर और मरीज के तीमारदार में मारपीट हो गई। कार से भागने पर डॉक्टर ने अपने साथी के साथ पीछा करते हुए बस स्टैंड जसवंतनगर चौराहे के पास रोक लिया। डाक्टर और उसके साथी ने उसकी गाड़ी के ऊपर फायर किया। इतना ही नहीं कार से लोहे की रॉड निकाली और तीमारदार लहूलुहान कर दिया। चौराहे पर काफी देर हंगामा होता रहा। किसी के कुछ समझ नहीं आया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने गई। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेकेंड फ्लोर पटपड़गंज मयूर विहार नई दिल्ली निवासी अभिषेक पांडेय का ट्रांसपोर्ट कारोबार है। उनकी बस का चालक सरोज निवासी प्रतापगढ़ बस लेकर 28 दिसंबर को सिरसागंज फिरोजाबाद गया था। सिरसागंज हाईवे पर बस का एक्सीडेंट हो गया था। चालक सरोज को घायल अवस्था में इटावा रोड सिरसागंज जिला फिरोजाबाद स्थित राजपूत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को अभिषेक हॉस्पिटल आया और अस्पताल के मालिक डॉक्टर अनिल कुमार राजपूत से कहा कि वह बिल बना दें। डॉक्टर ने29 हजार रुपये का बिल बना दिया। अभिषेक ने डॉक्टर से कहा कि मरीज को जाने दें। बिल का भुगतान वह कर देगा। मरीज तो चला गया लेकिन पैसे को लेकर अभिषेक और डॉक्टर में कहासुनी होने लगी। कहासुनी होते-होते नौबत मारपीट तक आ गई। अभिषेक किसी तरह अपने कार से वहां से भाग निकला। जैसे ही डॉक्टर को पता चला तो वे अपने कंपाउडर जयवीर सिंह निवासी भूठा भरथरा थाना सिरसागंज के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से उसका पीछा करने लगा। पीछा करते करते वह जसवंतनगर बस स्टैंड चौराहे पर पहुंचे। डॉक्टर अनिल कुमार ने अपनी रिवाल्वर से फायर कर दिया। गोली अभिषेक की कार के अगले पहिये में लगी। कार वहीं खड़ी हो गई और फि र लोहे की रॉड निकालकर अभिषेक की पिटाई की। जिससे उसका हाथ टूट गया। प्रभारी निरीक्षक जीवाराम फोर्स के साथ पहुंचे और दोनों कारों को थाने ले गए। अभिषेक का मेडिकल कराया। बाद में अभिषेक दिल्ली चला गया। पुलिस ने अभिषेक की तहरीर पर डॉक्टर के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डाक्टर एवं कंपाउंडर दोनों पुलिस हिरासत में हैं।
विज्ञापन


- लेनदेन को लेकर डॉक्टर और तीमारदार में मारपीट
- सिरसागंज के एक हॉस्पिटल में बिल चुकता किए बगैर जाने का मामला
- डॉक्टर ने तीमारदार के कार के पहिये में गोली मारकर रुकवाया
- तीमारदार पर लोहे की रॉड से हमला कर हाथ तोड़ा






























































































4- जसवंतनगर थाने में खड़ी दोनों कारें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें