फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंचिंग से लौट रही छात्रा को बस ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग से लौट रही छात्रा को बस ने कुचला, मौत
विज्ञापन

मऊआइमा के मगना का पूरा गांव के सामने हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
तिलई बाजार। मऊआइमा के मगना का पूरा गांव के सामने रोडवेज बस से कुचल कर एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। छात्रा कोचिंग करके घर लौट रही थी। छात्रा की मौत की खबर पाकर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मऊआइमा के शहबाजपुर निवासी राजेश्वर सिंह की बेटी क्रांति देवी इंटर की छात्रा थी। वह पढ़ाई के साथ कंप्यूटर कोर्स की भी तैयारी कर रही थी। शनिवार की शाम करीब छह बजे वह मऊआइमा स्थित एक कंप्यूटर कोचिंग से पढ़ कर साइकिल से घर लौट रही थी। तभी मगना का पूरा स्थित निरकंारी सत्संग भवन के सामने इलाहाबाद से प्रतापगढ़ की ओर जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से क्रांति देवी साइकिल समेत बस के नीचे आ गई और बुरी तरह कुचल गई। हादसा होने के बाद चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को पीएचसी मऊआइमा ले आई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत बताया। जानकारी होने पर परिजन भी रोते बिलखते पहुंचे। पुलिस ने बस को अपने कब्जे लेकर छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्रांति देवी एक भाई और चार बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता राजेश्वर सिंह शहर में एक फर्नीचर की दुकान में काम करके किसी तरह से परिवार को पालन पोषण करते हैं। क्रांति देवी की मौत से पूरे परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है।

फोटो परिचय
02-मऊआइमा में मौत के बाद बिलखता छात्रा का भाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें