फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से महिला की मौत, दो पुत्रियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के इटावा रोड पर एसएवी इंटर कालेज के पास पैदल जा रही एक महिला व उनकी दो पुत्रियों को वैन ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। दोनों पुत्रियां गंभीर रूप से घायल हो गई। एक पुत्री को पीजीआई भेजा गया है जबकि दूसरी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के नगला राजा गांव निवासी प्रदीप कुमार की पत्नी गीता (28) एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी पुत्रियों दामिनी (6) व सौम्या (3) के साथ पैदल बालूगंज मोहल्ले में स्थित एक मैरिज होम में जा रही थी। रात करीब नौ बजे एसएवी इंटर कालेज के खेल मैदान के पास पीछे से तेज गति से आ रही वैन के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गई। हादसे के बाद चालक वैन छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को सीएचसी भिजवाया। जहां डाक्टरों ने गीता व दामिनी को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां रास्ते में गीता की मौत हो गई। जबकि डाक्टरों ने दामिनी को पीजीआई भेज दिया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सौम्या को छुट्टी दे दी। मृतका के पति प्रदीप ने बताया कि उसकी भतीजी की शादी थी। उसी में शामिल होने के सभी लोग जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें