फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के घर दस लाख की चोरी

Sun, 25 Jun 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
जसवंतनगर के ग्राम पडरपुरा में होमगार्ड के घर के टूटे ताले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 क्षेत्र के ग्राम पडरपुरा में शनिवार रात चोरों ने सैफई थाने में तैनात होमगार्ड के घर से जेवर और नगदी सहित लगभग दस लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। गृहस्वामी को घटना की जानकारी सुबह हुई। 30 जून को पीड़ित की लड़की की शादी है। चोरी की घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

    गांव निवासी रमेश चंद पुत्र अजब सिंह यादव सैफई थाने मेें होमगार्ड  है। उनके घर के पीछे भी गेट लगा है। शनिवार रात रमेश चंद्र तथा उसके परिवार के सदस्य घर में सोए थे। चोरों ने छत के रास्ते नीचे उतर कर पीछे वाला गेट खोल लिया। इसके बाद कमरे के कुंडे काट दिए।  कमरे में रखी अटैची व संदूक उठा ले गए। थोड़ी दूर पर मक्के के खेत में संदूक खोलकर 5 लाख रुपये और दो सोने की जंजीर, एक मंगल सूत्र, 9 अंगूठी, 4 चूड़ी, एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी टाप्स, चांदी की करधनी, 2 जोड़ी पायल आदि चोरी कर ले गए। रविवार सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो घर की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। रमेश चंद्र ने बताया कि उसकी पुत्री विनीता की शादी 30 जून को है। 26 जून को उसकी लगुन लेकर जानी है। तीन दिन तक बैंक बंद रहने के कारण पैसा निकाल कर घर में रख लिया था।  पुलिस और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा। डॉग स्क्वायड घटनास्थल से ग्राम नगला नारिया के एक नलकूप के समीप बने कच्चे मकान के अंदर तक गया। रमेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित ने बताया कि जेवरों की कीमत करीब पांच लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें