बसरेहर। मोहब्बतपुर निवासी करन सिंह की बेटी साधना (14) ने गुरुवार शाम छह बजे जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी बसरेहर ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। परिजन आत्महत्या करने का कारण नहीं बता सके हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। (संवाद)