फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक फोटो और मैसेज से परेशान किशोरी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। सोशल साइट पर वायरल हो रही आपत्तिजनक फोटो और मैसेज से परेशान क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (17) ने मंगलवार की रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

किशोरी के भाई ने बताया कि कुछ दिनों से अज्ञात व्यक्ति बहन की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल साइट पर वायरल कर रहा था। इससे वह परेशान थी। चार पांच दिन पहले ही उसने यह बात बताई थी। बदनामी की वजह से उसने जान देने की बात कही थी। इस पर उसे समझाया था। मंगलवार दोपहर को वह कुछ ज्यादा परेशान थी। इस पर वह शाम को थाने में तहरीर लेकर गया था।
पुलिस कुछ करती, उससे पहले ही रात में बहन ने जान दे दी। उधर, प्रभारी थानाध्यक्ष जय सिंह ने परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिलने की बात कही। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। सबसे पहले किशोरी को परेशान करने वाले की पहचान की जा रही है। उसकी शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें