भरथना। नगला मोहन गांव में जामुन के पेड़ से गमछे का फंदा बनाकर युवक ने आत्महत्या
कर ली। युवक अविवाहित था और एक माह से अवसाद में था।
भरथना के नगला मोहन (लहरोई) निवासी राजीव कुमार (30) बुधवार शाम घर से निकला था। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान परिजनों को ग्रामीणों से सूचना मिली कि गांव के बाहर राजीव ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों से पूछताछ की। (संवाद)