फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम चकवा बुजुर्ग में मंगलवार शाम 20 वर्षीय सचिन कुमार पुत्र रघुवीर सिंह यादव का शव बबूल के पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे भाई अतेंद्र कुमार और पुनीत कुमार का रो रो कर बुरा हाल था। ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो युवक के दोनों पैर झुके हुए थे। परिजनों ने बताया कि एक भाई जितेंद्र कुमार 2016 में इसी तरीके से लटका मिला था। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके भाई की हत्या कर शव को यहां लटकाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें