फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : सटोरिये को हिरासत में लेने पर चौकी में हंगामा

विज्ञापन
कांशीराम चौकी में हंगामा करते लोग। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। सट्टा खिलवाने आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लेना कांशीराम कालोनी चौकी इंचार्ज को भारी पड़ गया। रविवार को आरोपी के कई समर्थकों ने चौकी में घुसकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। दबाव में मुकदमा दर्ज कर निजी मुचलके पर छोड़ दिया। वहीं हंगामे का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी चौकी इंचार्ज मिलन सिरोही को मुखबिर से सूचना मिली की दो लोग सट्टा खेलने को लेकर विवाद कर रहे हैं। इस पर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और दोनों को हिरासत में लिया। एक को मिर्गी कर दौड़ा आ गया, जिस पर उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया गया और एक को चौकी ले आए। इस दौरान आरोपी के समर्थक चौकी पहुंच गए। उन्होंने चौकी में रखे चाकू को देखकर आरोपी को इसी मामले में जेल भेजने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों ने दरोगा से चौकी के अंदर ही अभद्रता की। दरोगा काफी देर तक समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन आरोपी के पक्ष के लोग हंगामा करते रहे।
इस दौरान दरोगा चौकी में अकेले थे। सूचना पर सिविल लाइन थाना फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को थाने ले आई। सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि कांशीराम कालोनी निवासी अमीन के पास से सट्टा पर्ची बरामद की गई है। आरोपी पर सट्टा खिलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें