फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने जताई बेटे की हत्या की आशंका

विज्ञापन
मृतक के पिता भूप नारायण मिश्रा जानकारी देते हुए। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात हुए हादसे में जान गंवाने वाले युवक के पिता ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए कर्री चौकी में तहरीर दी है। रविवार दोपहर को पोस्टमार्टम कराकर परिजन शव लेकर अयोध्या रवाना हो गए।
विज्ञापन

अयोध्या के रकाबगंज के माझन टोला निवासी ईशानदेव मिश्रा मोहल्ले की पूजा तिवारी, उसके तीन बच्चों और रोशन लाल के साथ कार से मथुरा जाने के लिए निकले थे। शुक्रवार देर रात चौबिया के नगला दलजीत के पास मवेशी के आ जाने से कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के नीचे जा गिरी थी। ईशान की मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए थे।
शनिवार रात को ईशान के पिता भूप नारायण मिश्रा, रिश्तेदार मुनीश शर्मा व आशुतोष इटावा पहुंचे। उन्होंने हादसे पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है। भूप नारायण ने बताया कि कार में सवार किसी को भी चोट नहीं आई, जबकि उनके पुत्र की मौत हो गई। ये लोग ईशान के शव को छोड़कर अयोध्या लौट भी गए। हादसे की सूचना भी नहीं दी। अस्पताल में भर्ती कराने वालों के नाम भी उनके ही मोहल्ले के गोल्डी और उमाशंकर हैं, जबकि वे लोग वहां थे ही नहीं।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि वे लोग पूजा से जानकारी करने गए तो वह झगड़ा करने लगी। इन सभी बातों को देखते हुए उन्हें पुत्र की हत्या की आशंका जताई है। एसओ चौबिया ने बताया कि उन्होंने पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी थी। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। पिता की तहरीर देने की जानकारी नहीं है। यदि तहरीर दी है तो कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला साफ हो जाएगा।
पौने दो करोड़ रुपये में जमीन का किया है सौदा
भूप नारायण मिश्रा ने बताया कि उन्होंने पैतृक जमीन का सौदा कुछ दिन पहले पौने दो करोड़ रुपये में अयोध्या के ही शहबाज व राशिद के साथ किया था। बतौर पेशगी के उन्हें चालीस लाख रुपये मिले थे। तीस लाख रुपये उनके पास है और दस लाख रुपये ईशान के पास थे। बताया कि उन रुपयों की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने रुपयों के लिए हत्या होने की आशंका जताई। ईशान जिस कार से निकला था वह कार शहबाज के नाम है। कुछ दिन पहले ही उसने शहबाज से कार खरीदी थी।
बलरामपुर जाने की बात कहकर निकला था ईशान
पिता ने बताया कि ईशान की शादी हो चुकी है। उसके दो पुत्र भी हैं। शुक्रवार को वह बलरामपुर जाने की बात कहकर निकला था। वह ड्राइविंग लाइसेंस घर भूल गया था। जिसे लेने के लिए पूजा का बेटा घर आया था। परिवार वालों ने उससे पूछा कि कहां जा रहे हो तो उसने मथुरा घूमने जाने की बात बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें