इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में स्थित जनता इंटर कॉलेज के पास रविवार शाम सात बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला की चेन लूट ली।
महिला पति के साथ थी। राहगीरों ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। (संवाद)