फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : जेल में कैदी ने ब्लेड से काटा गुप्तांग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला जेल के शौचालय में मंगलवार सुबह एक कैदी ने ब्लेड से गुप्तांग काट लिया। कैदी की चीख सुनकर पहुंचे सुरक्षाकर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया गया। कैदी वर्ष 2019 से जिला जेल में है। उसे दुष्कर्म के मामले में 10 साल की सजा हुई है।
विज्ञापन

जालौन के थाना चुरकी के ग्राम भमोरा निवासी अनिल (35) पर 2017 में औरैया निवासी एक महिला ने बिधूना थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। दो साल तक फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चला। 2019 में कोर्ट ने अनिल को 10 साल की कैद सुनाई थी। चार सालों से वह इटावा जेल में है। जिला अस्पताल के डॉक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि खून अधिक बह जाने के कारण कैदी की हालत गंभीर है। फिलहाल वह बातचीत कर रहा है। उसे सैफई रेफर किया गया है। जेल वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. रामधनी सिंह ने बताया कि मौकेपर टूटी हुई कुंडी मिली है, जिससे गुप्तांग काटा गया है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
सवालों के घेरे में जेल प्रशासन
कैदी के गुप्तांग काटने के बाद जेल प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है। जेल के अंदर ब्लेड कैसे पहुंचा, जबकि अंदर कोई भी धारदार चीज ले जाना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही डीएम, एसएसपी ने किया था निरीक्षण
जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने सोमवार शाम को जिला जेल का निरीक्षण किया था। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर जेल अधिकारियों को सख्त आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें