इटावा। जिला कारागार में गैंगस्टर के मामले में तीन साल की सजा काट रहे कैदी रवि (35) की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बताया कि औरैया के रोशनपुर निवासी रवि को 17 मई 2022 को सजा हुई थी। रवि हेपेटाइटिस-बी और एनेमिया से पीड़ित था। हालत बिगड़ने पर उसे बुधवार को जिला अस्पताल लाया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
उपचार के दौरान बुधवार रात उसकी मौत हो गई। गुरुवार को डॉक्टर निखिल राही और डॉक्टर विकास यादव के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी की गई। (संवाद)