फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लौट रहे खिलाड़ियों को सरेराह पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। मनभावती इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जसवंतनगर लौट रहे खिलाड़ियों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। सरेराह मारपीट होती देख बसरेहर थाने का निरीक्षण कर लौट रहे एसएसपी का काफिला रुक गया। सूचना पर फ्रेंड्स कॉलोनी और बसरेहर थाने का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को मनभावती इंटर कॉलेज में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। देर शाम प्रतियोगिता का समापन होने के बाद जसवंतनगर के हिंदू विद्यालय के छात्र टेंपो से लौट रहे थे। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव के पास चालक ने ग्रामीणों को देखकर टेंपो रोक दिया। सड़क पार कर रहे एक ग्रामीण ने टेंपो में हाथ मार दिया। इस पर खिलाड़ियों की ग्रामीणों से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
इस बीच वहां निकल रहे एसएसपी जयप्रकाश सिंह का काफिला वहां रुक गया तो मारपीट करने वाले भाग गए। सूचना पर फ्रेंड्स कॉलोनी और बसरेहर थाने का फोर्स पहुंच गया। गांव कैस्त निवासी मोहित कुमार को सीएचसी लाया गया। वहीं अन्य मामूली रूप से चोटिल खिलाड़ियों को एसएसपी ने घर भिजवा दिया। एसएसपी ने दोनों थाना पुलिस को आरोपियों की तलाश करके गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। इससे पहले एसएसपी ने बसरेहर थाने का निरीक्षण करके व्यवस्थाएं देखीं, यहां उन्हें सबकुछ दुरुस्त मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें