इटावा। अवैध रूप से चाकू रखने व शराब लेकर चलने पर अलग-अलग थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली के उप निरीक्षक विष्णुदत्त ने बताया कि रविवार को नगर के लल्ला होटल के पास से कटरा शमशेर खां मोहल्ला स्थित पीली कोठी निवासी राजी पुत्र साबिर को अवैध चाकू रखने में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, जसवंतनगर थाना के उप निरीक्षक राजेश कुमार ने रविवार को कस्बा के अस्पताल वाली गली से फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बा निवासी अजरुद्दीन पुत्र मुजीबुर्रहमान और इसी थाना क्षेत्र के अब्बास नगर निवासी अब्दुल सत्तार पुत्र मुहर खां को क्रमश: 25 व 20 क्वार्टर देसी शराब के साथ पकड़ा है। इसी तरह भरथना थाना के उप निरीक्षक अरविंद यादव ने गत रविवार को मुड़ैना समसपुर गांव से वहीं के छुन्ना पुत्र पल्तू को 20 क्वार्टर देसी शराब समेत गिरफ्तार किया है। संवाद