सैफई। जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और हवाई फायरिंग भी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
थानाध्यक्ष चंद्रदेव यादव ने बताया कि कुम्हावर गांव में राजेंद्र यादव और यतेंद्र प्रजापति के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद में सोमवार देर शाम दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई। विवाद के दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। ग्रामीणों की सूचना पर फोर्स गांव पहुंचा। दोनों पक्ष गांव से भाग निकले थे। थानाध्यक्ष की सूचना पर सीओ चंद्रपाल भी गांव पहुंचे और घर में मौजूद महिलाओं व पड़ोसियों से पूछताछ की।