इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के चकवाखुर्द गांव निवासी एक किसान ने दो लोगों पर रकम हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विनोद कुमार ने बताया कि उसकी बेटी डिम्पल के खेत से फ्रेट कॉरीडोर रेलवे परियोजना के लिए एक ठेकेदार ने करीब छह लाख रुपये कीमत की मिट्टी खोद ली लेकिन तय बातचीत के अनुसार भुगतान नहीं किया। उसने जब ठेकेदार से रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी जा रही है। किसान ने रकम दिलवाए जाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। संवाद