फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः तमंचा दिखाकर दंपती को लूटा

विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पीड़ित दंपत्ती। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर। धरबाद गांव में बाइक से जा रहे दंपती को बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। बाद में बदमाश असलहा लहराते हुए भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जनपद फैजाबाद के नगल बल जायमई निवासी दाऊ दयाल अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ बलरई के गदोखर अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। बुधवार दोपहर बाइक से घर जाते समय जसवंतनगर थाना क्षेत्र के धरबाद गांव के पास दो बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। बाइक पर पीछे बैठा बदमाश नीचे उतरा और दाऊ दयाल की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। दूसरे बदमाश ने मंजू देवी से सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, कान की झुमकी, मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट लिए। लूटे गए सामान की कीमत एक लाख बताई गई है।
राहगीरों के विरोध पर बदमाश भाग गए। सूचना पर बलरई थाना प्रभारी अलमा अहिरवार और जसवंतनगर थाना प्रभारी अब्दुल सलाम सिद्दीकी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित दंपती और आस-पास के लोगों से पूछताछ की। जसवंतनगर थाना प्रभारी अब्दुल सलाम सिद्दीकी ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। पुलिस की एक टीम को जांच में लगाया गया है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें