फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः चलती बाइक पर लहराई पिस्टल

विज्ञापन
मैनपुरी अंडरपास में पिस्टल लहराता बाइक सवार युवक। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। सोशल मीडिया पर एक युवक का चलती बाइक से पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच की तो पिस्टल प्लास्टिक की निकली। इसके बाद पुलिस ने युवक को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। वायरल वीडियो सिविल लाइन क्षेत्र के मैनपुरी अंडर पास का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने ट्विटर पर एक वीडियो डाल कर इटावा पुलिस को ट्वीट किया था। वीडियो में विसर्जन यात्रा के दौरान चार-पांच बाइक से 8-10 युवक जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाइकों के आगे एक लोडर चल रहा है, जिस पर डीजे लगा हुआ है। इस दौरान बाइक पर बैठा एक युवक पिस्टल लहराते हुए दिख रहा है।
मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर लोडर और बाइक के नंबर से युवक की शिनाख्त की गई और पूछताछ के लिए युवक को हिरासत में लिया गया। पड़ताल में पिस्टल प्लास्टिक की निकली। हिरासत में लिए गए युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर घर के एक बच्चे ने स्कूल में नाटक में भाग लिया था। इसलिए उसे प्लास्टिक की पिस्टल दिलाई थी। वहीं प्लास्टिक की पिस्टल को युवक लहरा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें