फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः हादसों में युवती सहित तीन की जान गई

विज्ञापन
सोनी यादव, फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसों में एक युवती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में गुरुवार को मार्ग दुर्घटना में घायल युवक शामिल है।
विज्ञापन

नगला केहरी गांव निवासी सोनी यादव (19) शनिवार दोपहर 12 बजे बाइक से कुरसैना से अपने घर लौट रही थी। इस दौरान जमुनाबाग ओवरव्रिज से पहले पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। हेलमेट न लगाने के कारण सोनी के सिर में चोट आई। परिजन उसे सैफई मेडिकल कालेज ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनी अपने माता-पिता की सबसे बड़ी संतान और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन

वहीं, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खरगुआ के पास शुक्रवार रात बाइक चालक को झपकी आ गई। इससे बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की शिनाख्त पश्चिम बंगाल दार्जिलिंग के भूतिया निवासी दीवार राय (30) के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत में पुलिस ने सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां देर रात उसकी मौत हो गई। इकदिल संवाद के मुताबिक बृहस्पतिवार को कुसघुमां बादशाहपुर इकदिल निवासी दीपक कुमार साइकिल जा रहा था। रास्ते में नेशनल हाईवे टू बिरारी के पास लोडर ने टक्कर मार दी थी। पीजीआई सैफई में शनिवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें